Year Ended 2021 - 2021 में यह बॉलीवुड सितारे हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

      बॉलीवुड न्यूज - Year Ended 2021 -  2021 इस साल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई चीजों से लेकर हाईलाइट किया। हालाकी इनमें फ़िल्मों के साथ साथ कई सितारे है। सोशल मीडिया आज के समय इतनी तेज हुई है कि एक तस्वीर या खबर एक सेकंड में लाखों तक वायरल हो जाती है। ऐसे में इस साल कई सितारे सोशल मीडिया पर बेहद ट्रोल हुए है। सोशल मीडिया पर जहां फैंस बॉलीवुड सितारों की तस्वीरों और वीडियो को लाइक और शेयर करते हैं, तो वहीं बॉलीवुड सितारों को अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।  
  • आर्यन खान ( Aryan Khan ) - इस साल ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम आने के बाद वह गिरफ्तार हुए थे । इस खबर के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आर्यन खान के पक्ष में नजर आ रहे थे तो वहीं ड्रग्स केस को लेकर आर्यन खान को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल  किया था। इसी के साथ शाहरुख खान भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। 
 
  • राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) - साल 2021 में कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रदर्शित करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया गया था तो वहीं शिल्पा शेट्टी भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थी। इसके अलावा शिल्पा को उनकी ड्रेस को लेकर भी खूब ट्रोल किया गया था और इस बात को भी ट्रोलर्स ने राज कुंद्रा के केस से जोड़ दिया था।
 
  • करण जौहर ( Karan Johar ) - करण जौहर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर होने के साथ ही निर्माता, निर्देशक और स्क्रीनराइटर भी हैं। उन्हें भी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। इस साल करण जौहर को उनके कोट पर बने डिजाइन को लेकर ट्रोल किया गया था। दरअसल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में करण जौहर ने जो कोट पहना था उसके ऊपर किसी जानवर की तस्वीर का एक लोगो बना हुआ था। 
 
  • शमिता शेट्टी ( Shamita Shetty ) -  राजकुंद्रा के केस में शिल्पा शेट्टी इनकी बहन शमिता शेट्टी को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का नाम आने के बाद शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, आप लोगों के रिएक्शन को कंट्रोल नहीं कर सकते लेकिन आप खुद के इमोशन रो संभाल सकते हैं। लोग आपकी परेशानी नहीं समझेंगे क्योंकि उनको वो दर्द नहीं हो रहा है। शमिता शेट्टी की इस पोस्ट को करते ही ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment