Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

भारतीय मूल के फिल्म निर्माता Sandip Patel इन दिनों लगातार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ऑगस्टा शहर में रहने वाले संदीप पटेल अब हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी SRHP Films एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्लोबल फिल्म मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। हाल ही में आयोजित Cannes Film Festival में भी संदीप पटेल ने SRHP Films का प्रतिनिधित्व किया। वहां Holy Father को लेकर इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के बीच अच्छी चर्चा देखने को मिली। इस दौरान कंपनी ने अपने आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को भी प्रमोट किया।

हाल ही में उनकी नई हॉलीवुड फिल्म Sundown Town की शूटिंग अमेरिका में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन Shravan Tiwari कर रहे हैं, जबकि इसे संदीप पटेल और रीटा पटेल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 23 मई 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और फिलहाल इसका काम तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज की जाएगी।

DIRECTOR-SHRAVAN-TIWARI-AND-SANDIP-PATEL
DIRECTOR-SHRAVAN-TIWARI-AND-SANDIP-PATEL

SRHP Films इस समय केवल हॉलीवुड तक सीमित नहीं है। कंपनी बॉलीवुड में भी अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। हिंदी फिल्म Two Zero One Four इसी दिशा में एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन श्रवण तिवारी कर रहे हैं और इसमें Jackie Shroff और Akshay Oberoi मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

दूसरी ओर, SRHP Films की हॉलीवुड फिल्म Holy Father भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता Eric Roberts और Mary Lirette दिखाई देंगे। फिल्म को इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति और बड़े सिनेमाई स्तर के कारण काफी ध्यान मिल रहा है। यह फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली है। करीब 25 साल पहले अमेरिका में बस चुके संदीप पटेल ने पहले खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने 2016 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। धीरे-धीरे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनकी कोशिश ऐसी फिल्में बनाने की है जो दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकें, लेकिन जिनमें भारतीय कहानियों और भावनाओं की झलक भी बनी रहे।

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment