बॉबी देओल के इस लुक पर फैंस बोले भिखारी लग रहे हो बस एक कटोरा ले लो हाथ में

फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद से ही बॉबी देओल ने वापस से अपने खोए हुए स्टारडम को हासिल कर लिया है. एनिमल मूवी के सुपरहिट होने के साथ ही बॉबी देओल लाइमलाइट में आ गए हैं. इस मूवी में शानदार अभिनय के कारण उनके खाते में और भी मूवीस आ गई हैं. 2024 में साउथ की अपकमिंग मूवी में बॉबी देओल का बहुत शानदार रोल होने वाला है जिसके लिए फैंस बहुत बेताब है. इस मूवी में भी बॉबी देओल विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉबी देओल एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में बॉबी देओल ने अजीब तरीके की ड्रेस पहनी हुई है जिस पर लोग अजब गजब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में बॉबी देओल का ड्रेसअप थोड़ा यूनिक है उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ लाइट ब्लू जींस पहनी हुई है.
एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिख दिया की बिल्कुल भिखारी लग रहे हो बस एक कटोरा ले लो हाथ में, दूसरा यूजर लिखता है खराब कपड़े पहन कर क्या दिखाना चाहता है यह आदमी की बीजेपी की सरकार में यह हाल सबका होने वाला है, तीसरा यूजर कमेंट करता है हिम्मत चाहिए ऐसे कपड़े पहनने के घूमने के लिए, चौथे यूज़र ने लिखा है अगर किसी ने ट्राई कर लिया तो यमराज बुरा मान जाएंगे, द न्यू भिखारी लुक, एक मूवी क्या हिट हुई अपने आप को रणवीर सिंह समझने लगा. इस तरीके के कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों को उनका यह लुक अच्छा लग रहा है. बॉबी देओल सनी देओल के साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं जो की नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं. कपिल शर्मा के साथ बॉबी देओल और सनी देओल मस्ती करते हुए नजर आएंगे. इसी साल जल्द ही बॉबी देओल की साउथ मूवी कांगुआ रिलीज होने वाली है जिसमें वह विलन का रोल अदा करेंगे.
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment