श्रीकांत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4, हिट या फ्लोप जाने यहां

Srikanth box office collection day 4, hit or flop, know here

राजकुमार राव स्टार श्रीकांत इस शुक्रवार को ही रिलीज हुई है, फिल्म बहुत अच्छा कारोबार कर रही है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों में अच्छा बज बना हुआ है. इस फिल्म की कहानी भारत के मशहूर उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है जो की जन्म से ही नेत्रहीन है. श्रीकांत एवं उनके माता-पिता को जो संघर्ष करना पड़ा वह संघर्ष इस फिल्म में चित्रित किया गया है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग में दर्शकों को बहुत प्रभावित किया है. फिल्म की शुरुआत बहुत कम थोड़ी कमजोर रही. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है.

श्रीकांत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हीरानंदानी द्वारा निर्देशित इस मूवी ने पहले ही दिन 2.25 करोड़ की कमाई की है. दूसरे दिन इस कमाई में बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 4.2 करोड़ की कमाई कर ली. तीसरे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है. फिल्म ने चौथे दिन लगभग 2 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा बदल भी सकता है फिल्म और भी ज्यादा कमाई कर सकती है. राजकुमार राव की इस मूवी ने लगभग 13 करोड रुपए की कमाई कर ली है.

हिट या फ्लोप

राजकुमार राव की इस मूवी ने लगभग 13 करोड रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म की शुरुआत अच्छी है लेकिन काफी नहीं है. यह फिल्म लगभग 30 करोड रुपए के बजट की बनी हुई है, इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए और भी ज्यादा कमाई की आवश्यकता है. लेकिन जिस तरह से दर्शकों और क्रिटिक्स को यह मूवी पसंद आई है फिल्म को और भी अच्छी कमाई हो सकती है, लेकिन अभी तक के लिए फिल्म एवरेज है.
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment