श्रीकांत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5, हिट या फ्लॉप

Srikanth Box Office Collection Day 5, Hit or Flop

राजकुमार राव स्टारर "श्रीकांत" धीमी गति से कछुए की चाल की तरह आगे बढ़ती जा रही है. मूवी का कलेक्शन कम ज्यादा होता रहता है. हालांकि क्रिटिक्स और ऑडियंस से मूवी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग शानदार है. अभिनेता को शानदार एक्टिंग के लिए ही जाना जाता है. राजकुमार राव के अलावा फिल्म में अलाया एफ, शरद केलकर, ज्योतिका जैसे बड़े कलाकार भी है. यह फिल्म भारत के मशहूर उद्योगपति श्रीकांत बाला बोला हल्ला के जीवन पर आधारित है जो की बचपन से ही दृष्टि बाधित है. फिल्म श्रीकांत में उनके एवं उनके माता-पिता के संघर्ष को दिखाया गया है. अगर आप प्रेरणादायक कहानियों को पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यह फिल्म तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है

श्रीकांत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी पकड़ प्राप्त कर ली. पहले ही दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन यह आंकड़ा दुगना हो गया. फिल्म ने दूसरे दिन 4.2 करोड़ की कमाई कर ली. तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ की कमाई कर ली. हालांकि चौथे दिन यह आंकड़ा गिर गया और फिल्म की कमाई 1.65 करोड़ रह गई. अभी तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन एक करोड़ की कमाई कर ली है जो कि आगे और भी बढ़ सकती है. इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 14.3 करोड़ तक पहुंच चुका है. आगे भी फिल्म की कमाई और भी अच्छी हो सकती है.

हिट या फ्लॉप

फिल्म ऑडियंस को बहुत अच्छी लग रही है, यहां तक की क्रिटिक्स ने भी फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू दिए हैं. फिल्म ने लगभग 14.3 करोड़ की कमाई कर ली है. लेकिन फिल्म को हिट होने के लिए आगे और भी अच्छी कमाई करनी होगी क्योंकि फिल्म अभी तक भी बजट को पार नहीं कर पाई है. फिल्म का बजट लगभग 30 से 40 करोड़ तक का है इसलिए अभी फिल्म को ना तो हिट बोल सकते हो ना ही फ्लॉप. अभी तक के लिए यह फिल्म एवरेज है लेकिन फिल्म को लेकर बहुत उम्मीदें हैं. यह फिल्म आगे और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. फिल्म के हिट होने के चांसेस ज्यादा है.
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment