श्रीकांत मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 , हिट या फ्लॉप

Srikanth Movie Box Office Collection Day 2, Hit or Flop

राजकुमार राव अपनी अच्छी एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं. उनके शानदार अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ रखी है. हाल ही में उनकी रिलीज हुई मूवी श्रीकांत का दर्शकों में अलग ही बज देखने को मिल रहा है. राजकुमार राव फिर से एक बार इस फिल्म को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं. उनकी यह मूवी बहुत दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है. यह मूवी कल थिएटर में रिलीज हो चुकी है, जिसका दर्शकों को बहुत दिनों से इंतजार था. राजकुमार राव की यह मूवी श्रीकांत बोल के जीवन पर आधारित है दृष्टिबाधित होने के कारण उन्होंने जो संघर्ष किया उस संघर्ष का चित्रण इस फिल्म में है.

श्रीकांत मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म में राजकुमार राव ने हमेशा की तरह शानदार अभिनय किया है. फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी के काम को भी क्रिटिक्स ने सराहा है. दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है. ऑडियंस के मुताबिक यह फिल्म 12वीं फेल से कम नहीं है. फिल्म के पहले एवं दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है. राजकुमार राव स्टारर श्रीकांत ने पहले ही दिन 2.41 करोड़ का कलेक्शन किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की फिल्म दूसरे दिन लगभग 3 करोड़ का बिजनेस कर लेगी. ऑडियंस से मिल रहे रिस्पांस के अनुसार अंदाजा लगाया जाए तो संडे को यह मूवी और भी अच्छा बिजनेस कर सकती है.

श्रीकांत मूवी की कहानी

श्रीकांत मूवी की कहानी मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला कि जीवन पर आधारित है जो की बचपन से ही दृष्टिबाधित है. वह ठीक से देखा नहीं सकते थे लेकिन उनका दिमाग शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज था. दसवीं के बाद वह साइंस की पढ़ाई करना चाहते थे. लेकिन उन्हें एडमिशन नहीं मिला इसलिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वहीं से उनके संघर्ष की शुरुआत होती है. कैसे उन्होंने संघर्ष करते हुए उस पर विजय पाई यह इस कहानी में आपको देखने को मिलेगा.
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment