Priyanka Chopra - आखिरकार खुलासा हुआ, प्रियंका चोपड़ा के चर्चित मुद्दे का

     बॉलीवुड न्यूज - सोशल मीडिया पर सितारों को इतना ट्रोल किया जाता है कि वह उनकी प्राइवेट लाइफ तक पहुंच जाते है। ऐसे में हालही में प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra )  को सोशल मीडिया पर कई दिनों से ट्रोल किया जा रहा था। प्रियंका और निक ( Nick Jonas )  कि शादी को कई साल हुए और वे अपने खुशी से भरे वैवाहिक जीवन को लेकर काफी खुश है। पर बात यह है कि वह दोनों कई दिनो से एक दूसरे से अपने बिजी शेड्यूल को लेकर बिजी थे, इसलिए वह काफी दिनों से एक दूसरे से दूर थे। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी ट्रॉलिंग शुरू हुई।       हालाकी इस ट्रोलिंग कि शुरुआत कुछ इस तरह हुई। सोशल मीडिया प्रियंका से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकी थी, तभी से उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने इसपर सवाल उठाए। प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’      प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी हॉलीवुड फिल्म  ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ के प्रचार में बिजी थी। इसमें वह कियानू रीव्स के साथ नजर आई है। प्रियंका इसमें सती का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के किरदार के पोस्टर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 22 दिसंबर को हि रिलीज हो गई है।       सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी खबरों पर नजरंदाज करना शुरू किया। 
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment