Katrina - Vicky Wedding : सभी की मौजूदगी में खुशी का मौका था कैटरीना विक्की की शादी

      बॉलीवुड न्यूज -  Katrina - Vicky Wedding : शादी सभी के जीवन के महत्वपूर्ण और खुशी के पलों में से एक है। फिर वो कलाकार हो या आम आदमी। शादी एक हि बार होती है। उन दिनों को यादगार पल बनाना चाहिए। ऐसा हि कुछ बॉलीवुड के मशहूर कपल्स ने किया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बॉलीवुड कि बिग वेडिंग के बारे में बतानेवाले है। आप सभी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif ) और अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal )  के शादी ( Katrina - Vicky Wedding )  के बारे में पढ़ा हि होगा। हमारी शुरुआत यहां से थी कि यह बात सच है या झूठ। पर यह बात सच निकली। कल याने कि 9 दिसंबर के दिन बड़वारा में कैटरीना और विक्की कि शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। हालाकि यह सब इतना जल्दी हुआ कि यह बात सबके लिए चौकाने वाली थी।       विराट कोहली और अनुष्का ( Virat Kohli and Anushka ), प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ( Priyanka Chopra and Nick Jonas )  जैसे कई कपल्स सालों से एक थे और उनकी रिलेशनशिप के बारे में पूरी दुनिया को पता था। पर कैटरीना और विक्की के बारे में ऐसा नहीं था। बॉलीवुड सितारे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जो कुछ समय से एक निजी रिश्ते में थे उनको आधिकारिक तौर पर राजस्थान में एक पंजाबी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए है। अभिनेता सभी COVID - 19 प्रोटोकॉल के साथ एक हश - हश समारोह की योजना बना रहे थें और बहुत सारी सुरक्षा जांच में थी। कैटरीना और विक्की ने 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले समारोहों में भव्य समारोह के फोर्ट बड़वारा में भव्य समारोह में शादी की है। उत्सव शुरू होने से एक दिन पहले ग्रैंड कपल्स 6 दिसंबर कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।       यदि आपने सोशल मीडिया अधिक स्क्रॉल किया होगा तो आपने देखा हि होगा कि पूरी सोशल मीडिया विक्की कैटरीना कि शादी कि तस्वीरों से भरी हुई है। इस कपल्स कि शादी प्राइवेट होने के कारण सभी फैन्स उनकी शादी कि तस्वीरों के इंतजार ने थे। यदि आप उन दोनों कि शादी कि तस्वीरों को देखते है तो दोनों भी बहुत खुश नजर आ रहे है। इस तस्वीरों में विकी के साथ साथ नवविवाहिता बेहद खूबसूरत लग रही है। शादी के लिए कैटरीना कैफ ने हेवी स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ स्टनिंग रेड लहंगा पहना था। उसने मांग टीका, भरी चूड़ियां पहनना चुना। साथ हि उसने सुक्ष्म मेकअप का विकल्प चुना और इसके बजाय अपने आप को नया लुक दिया। इसीके साथ दूल्हे विक्की कौशल ऑफ - व्हाइट शेरवानी और पगड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। यह जोड़ी बहुत हि प्यारी में लग रही थी। हिंदू समारोह 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस होटल बड़वारा में हुआ।       हाई - प्रोफाइल शादी से पहले कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दि गई थी। साथ हि सलमान खान ( Salman Khan ) के प्राइवेट बॉडीगार्ड शेरा ( Bodyguard Shera ) ने बड़े दिन के लिए मौजूदगी दिखाई और अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त किया। इसीके साथ राजस्थान पुलिस ने जयपुर से करीब 100 बाउंसर किराए पर लिए थे। इसी तरह बड़े धूमधाम से और बिना किसी रुकावट से शादी संपन्न हुई।
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment