Happy Birthday Hrithik Roshan - अपने जन्मदिन के तौर पर हृतिक ने अपने फैन्स को दिया यह रिटर्न गिफ्ट

       बॉलीवुड न्यूज - आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है, जिसके भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी कई फैन्स है। वह उत्तम अभिनेता होने के साथ साथ अच्छे इंसान और डांसर भी है, उनका नाम हृतिक रोशन है। हृतिक ने बचपन से हि फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी ऐसी एक भी फिल्म नही होगी, जो सुपरहिट न हुई हो। बॉलीवुड के साथ साथ उनके हॉलीवुड में भी कई फैन्स है।         बाल कलाकार के रूप में हृतिक रोशन ने 1980 में रिलीज हुई फिल्म के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहो ना प्यार है में मुख्य भूमिका निभाई। हालाकी इस फिल्म के बाद वह बॉलीवुड में फेमस हुए, उनके कई फैन्स हुए। उनके इस हैंडसम लुक को सभी ने पसंद किया और आज भी करते आ रहे है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ पुरूष पहली फिल्म अभिनेकत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसीके साथ उन्होने कोई मिल गया, क्रिश, धूम 2 साथ हि जोधा अकबर जैसी और कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दि।        अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपना 48 वां जन्मदिन मनाया। ऋतिक ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। ऋतिक विक्रम तमिल फिल्म वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आनेवाले है। विक्रम वेधा एक मूल तमिल फिल्म है जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है। इस फिल्म की कहानी ब्रिक्रम-वेताल की कथा पर आधारित है और यह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी और समान ताकत के गैंगस्टर के बीच के संघर्ष को दिखाती है। 2017 में रिलीज़ हुई, तमिल फिल्म को एक बड़ी सफलता मिली थी।        हालाकी ऋतिक ने अपने बर्थडे के लिए विक्रम वेधा में अपने लुक की जो फोटो शेयर की है उसमें दिख रहा है कि उन्होंने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। आंखों पर सिल्वर बॉर्डर वाला ब्लैक गॉगल पहने ऋतिक के विलेन लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। मूल फिल्म में एक पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका निभाने वाले आर माधवन ने भी ऋतिक के लुक की तारीफ की है।
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment