हाइवे पर लगे डिजिटल होर्डिंग को हैक कर 20 मिनट चलाया पॉर्न क्लिप .

हैकर हमेशा वित्तीय लाभ की तलाश में नहीं रहते हैं; कभी-कभी, वे बस कुछ परेशानी पैदा करना चाहते हैं. ऐसा ही एक नया मामला अमेरिका में सामने आया है, जहां हैकर्स ने एक हाइवे पर लगे डिजिटल बिलबोर्ड होर्डिंग को हैक कर उसपर 20 मिनट तक पॉर्न विडियो चला दिया.

बोर्ड के बारे में कॉल प्राप्त करने के बाद, ऑबर्न हिल्स पुलिस विभाग ने अधिकारियों को साइट पर भेजा. उन्होंने बोर्ड को बंद करने के लिए बिलबोर्ड के ऑपरेटर से संपर्क किया. पुलिस अब उन दो लोगों की तलाश कर रही है. जिनके बारे में माना जाता है कि वे इसके जिम्मेदार थे.

ट्विटर पर किया शेयर

पुलिस ने बताया कि यह वीडियो करीब रात 12 बजे चलाया गया था. 20 मिनट चलने के बाद बिलबोर्ड ऑपरेटर करने वाली कंपनी ने इसे हटाया. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे ड्राइवर्स ने इस पोर्न वीडियो को देखा और घटना को ट्वीटर पर शेयर कर दिया. लोग जहां सड़क पर ऐसे वीडियो को देख हंस रहे थे, वहीं कुछ लोग हैरान थे.

Share This Article
You Might Read: Manpreet Sidhu कहते हैं, 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विरोधियों की रणनीति, योजना और तकनीकी विश्लेषण बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Comment