किसान बिल का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी अब राह से भटकते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सामने आया है। किसान कानून के विरोध और भारत में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में खालिस्तान समर्थकों ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और वहां लगी गांधी जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ और अनादर किया।
खालिस्तान समर्थकों ने बापू की प्रतिमा पर खालिस्तानी झंडा डालकर ढक दिया। एक खालिस्तानी समर्थक ने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि गांधीजी रेपिस्ट थे।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
— ANI (@ANI) December 12, 2020
इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से एक नाराज़गी फैल गई है। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने मेट्रोपॉलिटन और नेशनल पार्क पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उप सचिव स्टीफन बेगन ने इस घटना के लिए माफी मांगी है।
महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने 16 सितंबर 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मौजूदगी में अनावरण किया था।

Leave a Comment