पाकिस्तान में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में 4 की मौत

एक सैन्य बयान में रविवार को कहा गया पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर गिलगित बाल्टिस्तान (जीबी) क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बयान में कहा यह हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह इस क्षेत्र में मारे गए सैनिक के शव को लेकर अस्पताल जा रहा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट समेत दो सैनिक मारे गए है।

सेना द्वारा जमीन पर किसी तरह के जनहानि की खबर नहीं है।

सूत्र ने बताया कि दुर्घटना के बाद सैन्य दल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी तरह से नष्ट हुए हेलीकॉप्टर के मलबे से शव बरामद किए।

Share This Article
You Might Read: Manpreet Sidhu कहते हैं, 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विरोधियों की रणनीति, योजना और तकनीकी विश्लेषण बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Comment