अफगानिस्तान: आईईडी विस्फोट में काबुल के उप राज्यपाल की मौत

काबुल के डिप्टी गवर्नर मोहिबुल्लाह मोहम्मदी और उनके सचिव मंगलवार को आईईडी विस्फोट में मारे गए हैं।

काबुल पुलिस ने पुष्टि की है कि आईईडी काबुल के पीडी9(PD9) जिले में मैक्रोयान 4 में उनके वाहन मे रखा गया था।

टोलो न्यूज ने ट्वीट किया काबुल के डिप्टी गवर्नर मोहिबुल्लाह मोहम्मदी और उनके सचिव आज काबुल के पीडी9 में मैक्रोयान 4 में अपने वाहन पर रखे एक आईईडी से विस्फोट में मारे गए #Kabul पुलिस ने पुष्टि की।

पुलिस ने कहा विस्फोट में उनके दो अंगरक्षक घायल हो गए।
किसी उग्रवादी गुट ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान और अफगान सरकार द्वारा सितंबर में कतर में शांति वार्ता शुरू करने के बाद से देश भर में हिंसा भड़की है।

इससे पहले आज तड़के काबुल में आतंकवादी हमले में एक पुलिस अधिकारी मारा गया और दो पुलिस वाले घायल हो गए ।

Share This Article
You Might Read: Manpreet Sidhu कहते हैं, 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विरोधियों की रणनीति, योजना और तकनीकी विश्लेषण बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Comment