कोटा में कोविड-19 से स्थिति एक बार फिर गंभीर, आईसीयू और वेंटिलेटर की कमी
Kota News : कोटा में कोविड-19 संक्रमण के कारण अस्पतालों की स्थिति फिर से गंभीर हो गई थी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड फुल होने के कारण कई मरीजों को चेयर या जमीन पर लेटा कर ऑक्सीजन दी जा रही है.
राजस्थान समेत कोटा में लगातार लोकडाउन के बावजूद अस्पतालों में ऐसी स्थिति का होना, कोरोना महामारी के विकराल रूप को दिखाता है. दूसरी और आंकड़ों की बात की जाए तो कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन मौतों की संख्या लगातार बढ़ने से इस बात में संदेह पैदा होता है कि क्या वास्तव में कोरोना संक्रमण दर कम हुई है.

Leave a Comment