Chakda Xpress Teaser - इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा करेगी फिरसे बॉलीवुड में एंट्री

        बॉलिवुड न्यूज ( Chakda Xpress Teaser ) - बॉलीवुड के बायोपिक फिल्मों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। हालाकी इन फिल्मों के जरिए दर्शकों को उस व्यक्ति, जगह या घटन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त होती है। ऐसे में हालही में रिलीज हुई बॉलीवुड कि बायोपिक फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। यह फिल्म क्रिकेटर कपिल देव ( Kapil Dev ) इनको जीवनपर आधारित है। इसी के साथ अब बॉलीवुड की और एक बायोपिक फिल्म रिलीज होने जा रही है। चकड़ा एक्सप्रेस यह इस बायोपिक फिल्म का नाम है जो भारतीय महिला टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी ( Jhulan Goswami )  पर चित्रित है। अब आप सोच रहे होंगे के इस फिल्म कि मुख्य भूमिका में कौन है, तो इस फिल्म कि मुख्य भूमिका में याने के झूलन गोस्वामी कि जगह पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma )  नजर आनेवाली है।         बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर एक्टिव सेलिब्रिटीज में से एक है। सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए वह फैन्स के संपर्क में रहती है। ऐसे में उनके इंतजार में रहते हैं और इसी के साथ न्यू ईयर में ही अनुष्का शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में फैन्स को गुड न्यूज दि है।         अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस का एक टीजर शेयर किया है। यह फिल्म भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है। इस टीजर में अनुष्का के हाथ में बैट है और वह मैदान पर हैं. इस टीजर को जहां कई लोगों ने पसंद किया है, वहीं कुछ नेटिज़न्स ने इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। कुछ नेटिज़न्स का कहना है कि अनुष्का का रंग, कद और बंगाली भाषा झूलन गोस्वामी की तरह नहीं है।         यूजर ने कहा, "ओह, झूलन और अनुष्का कहां एक जैसे दिखते हैं।" एक अन्य नेटिजन ने कहा, "यह सब बहुत बुरा लग रहा है। वह ठीक से बोल नहीं सकती है और ट्रेलर वास्तविक नहीं लगता है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म अच्छी होगी। हालांकि, न केवल अभिनेत्री बल्कि झूलन को भी टैग किया जाना चाहिए था।" कमेंट कर अनुष्का को ट्रोल किया है।
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment