Bollywood Film Shootings - आगामी फिल्मों में रूकावटे, कोरोना के वजह से शूटिंग में रुकावट

        बॉलीवुड न्यूज - Bollywood Film Shootings - कोरोना वायरस से पीड़ित सभी मरीजों कि संख्या दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। इसी वजह से सरकार ने दिए नियमों के अनुसार लॉकडाउन का एलान होनेवाला है। हालाकि इसका असर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी होनेवाला है। अभी अभी आगामी फिल्म रिलीज हो रही थी, साथ हि दर्शक भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे थे, परन्तु कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखकर अब फिल्मों और धारावाहिक के शूटिंग सेट पर भी नियमों का पालन करना जरूरी होनेवाला है। बीच में हि रिलीज हुई बॉलीवुड कि बिग बजट फिल्म पर भी इसका असर हो रहा है। इसीके साथ बॉक्स ऑफिस को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।        मुंबई में भी एक-दो दिन में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ और भीड़भाड़ वाली जगहों को देखते हुए नियम कड़े किए जाएंगे। पहली बात जो दिमाग में आती है वह यह है कि शूटिंग सेट पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसलिए कुछ निर्माताओं ने डर के मारे कुछ अहम कदम उठाए हैं। और मुंबई में शूटिंग की तारीखें पंद्रह दिनों के लिए टाल दी गई हैं। खबर है कि करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ( Rocky aur Rani ki Prem Kahani ) के एक अहम गाने की शूटिंग मुंबई में होनेवाली थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए 10 जनवरी की शूटिंग टाल दी गई है।        इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने जा रही है, ऐसे में इसकी गुंजाइश है। और ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग फिलहाल दिल्ली, चंडीगढ़ में हो रही है। मुंबई में शूट किया जाने वाला गाना फिल्म का सिग्नेचर सॉन्ग है। अब जब एक के बाद एक शूटिंग को रोका जा रहा है तो इस बात की काफी चर्चा है कि क्या मुंबई में जारी अगले सख्त नियम वास्तव में शूटिंग सेट पर लागू होंगे।
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment