Bollywood Celebrity Wedding - अभिनेत्री मौनी रॉय कि शुरू हुई शादी कि तैयारिया

       बॉलीवुड न्यूज - बॉलीवुड में नई फिल्में रिलीज तो हो हि रही है, पर इसीके साथ बॉलीवुड में शादी का माहौल ( Bollywood Celebrity Wedding ) अभी तक बना रहा है। हालही में कटरीना - विकी ( Katrina - Vicky ) और अंकिता - विकी ( Ankita - Vicky ) कि शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। इसीके साथ अभिनेता फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar ) और शिबानी दांडेकर ( Shibani Dandekar ) साथ हि अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और अभिनेत्री आलिया भट्ट ( Alia Bhatt )  कि भी शादी कि तैयारिया शुरू हुई है। हालाकी इसीके साथ अब अभिनेत्री मौनी रॉय के घर में भी शादी कि तैयारिया शुरू हुई है।        मौनी रॉय ( Mouni Roy ) ने अपनी अभिनय करियर कि शुरुआत धारावाहिकों से कि। उन्होंने सबसे पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भूमिका निभाई थी। धारावाहिकों के साथ उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। साथ हि उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।        मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार ( Suraj Nambiar )  के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी आखिरकार 27 जनवरी को होगी। इस जोड़े ने एक वेडिंग वेन्यू का फैसला किया है, जो एक बीच वेडिंग होगी। शादी में परिवार और बिजनेस के कुछ लोग शामिल होंगे। दोनों गोवा में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। हालाकी इस शादी को गुप्त रखा जानेवाला है।        मौनी रॉय ने शादी के लिए फाइव स्टार रिजॉर्ट बुक किया है। कुछ दिनों के लिए शादी के निमंत्रण भेजे गए हैं। शादी में उपस्थित लोगों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। गोवा के वागाटोर बीच पर स्थित डब्ल्यू गोवा रिज़ॉर्ट को शादी के लिए बुक कर लिया गया है। शादी में एकता कपूर ( Ekta Kapoor ), डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ( Manish Malhotra ), आशिका गोराडिया ( Aashka Goradia ) और मौनी के कई करीबी शामिल होंगे।         
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment