अक्षय कुमार करेंगे आगामी फिल्म Ram Setu के लिए अंडर वाटर शूट

     बॉलीवुड न्यूज - बॉलीवुड स्टंट मैन का नाम लिया जाए तो पहले अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) सभी के आंखों के सामने आ जाते है। ऐसे में हि वह अपनी आगमी फिल्म राम सेतु ( Ram Setu ) को लेकर चर्चे में है। हालाकी फिल्म कौनसी भी हो रोमांटिक, हॉरर, एक्शन या कॉमेडी वह फिल्म सुपरहिट होनी हि है। खिलाड़ी अक्षय कुमार आज के समय बॉलीवुड में सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक है। सभी जगह कोरोना कि बाते चल रही है, परन्तु अक्षय कुमार अपने फिल्मों को लेकर व्यस्त है।       कोरोना की पहली लहर में अक्षय ने 200 से ज्यादा एक्टर्स और क्रू मेंबर्स के साथ फिल्म बेल बॉटम पूरी की। फिल्म की शूटिंग यूके में हुई है। बेल बॉटम दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में हिट होने वाली पहली फिल्म थी। तब भी सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता पर चल रहे थे। अक्षय कुमार एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। क्योंकि अक्षय कुमार कोरोना के तीसरे दौर में अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु के एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।     अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में पृथ्वीराज ( Prithviraj ), रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan ), राम सेतु, बच्चन पांडे ( Bachchan Pandey ) और मिशन सिंड्रेला ( Mission Cinderella ) स्क्रीन पर हिट होंगी। इन सभी फिल्मों की शूटिंग अभी बाकी है। लेकिन अब पूरा देश कोरोना की तीसरी लहर के संकट से जूझ रहा है। इस दौरान अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु के एक अंडरवाटर सीक्वेंस की शूटिंग पूरी करेंगे। इसकी शूटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय टीम को बुलाया गया है।       यह शूटिंग करीब एक महीने तक चली थी। निर्माताओं ने पूरी शूटिंग मुंबई में करने का फैसला किया है।
Share This Article
You Might Read: गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

Leave a Comment