यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो सड़क हादसों में पांच की मौत,तीन घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तीन घायल हो गए।

माइलस्टोन नंबर 92 के पास हुई एक घटना में कुछ बाइक सवारों की अज्ञात सवार के साथ टक्कर हो गई जिससे तीन बाइक सवारों की मौत हो गई।

जबकि माइलस्टोन नंबर 85 पर एक स्विफ्ट कार अज्ञात वाहन से टकरा गई स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

सुरीर थाने में यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों हादसों को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment