The Family Man Season 2 Full इंफॉर्मेशन, दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज

The Family Man को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था अब हम आपको The Family Man Season 2 Full इंफॉर्मेशन देने जा रहे हैं. सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसके यूट्यूब पर आते ही अब तक लगभग 60 लाख लोग इसे देख चुके हैं. जिसके कारण यह ट्रेलर यूट्यूब की ट्रेंडिंग में पहले स्थान पर बना हुआ है. पिछले सीजन में मनोज बाजपाई की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था जिसके बाद से इस वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू और कमेंट आ रहे हैं.The Family Man का पहला सीजन देखने के बाद दर्शकों को लंबे समय से The Family Man Season 2 का इंतजार है और अब यह इंतजार लगभग खत्म भी हो चुका है. The Family Man Season 2 में मनोज बाजपेयी और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी दमदार एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि मनोज बाजपेई अपने काम के बारे में परिवार को नहीं बताते हैं. जबकि वह एक बड़े मिशन के लिए जासूसी का काम कर रहे होते हैं जिसके तहत वह आतंकवादी गतिविधियों को हैंडल करते हैं. पिछली कड़ी की तरह ही फैमिली मैन सीजन 2 में मनोज बाजपाई पारिवारिक परेशानियों के साथ-साथ अपने प्रोफेशन को अच्छे तरीके से निभाने का प्रयास कर रहे हैं.
Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment