Shahroz Ali Khan का नया गाना 'Khaas' जल्द होगा रिलीज

Shahroz Ali Khan एक युवा निर्माता हैं जो कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह अपने ब्रांड के नए वीडियो एल्बम सोंग 'Khaas' को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'Khaas' उनके लिए वास्तव में ख़ास (विशेष) हो सकता है क्योंकि उन्होंने इसमें अपने कुछ नए रचनात्मक विचारों को रखा है !

Shahroz Ali Khan अपने प्रोडक्शन क्वालिटीज के लिए कभी भी समझौता नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उनके प्रोजेक्ट्स अधिक सफल होते हैं। 'Khaas' की शूटिंग भारत में नहीं बल्कि विदेशों में हुई है। संपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग यूरोप में की गयी है। गाने का निर्देशन Aman Prajapat ने किया है जबकि इसे प्रसिद्ध गायक Navraj Hans ने गाया है।Speed Records म्यूजिक लेबल इस गाने को रिलीज़ कर रहा है।

युवा निर्माता Shahroz का कहना है, "गीत हमारी टीम द्वारा खूबसूरती से फिल्माया गया है। मैंने पहले भी कई हिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं। लेकिन मुझे इससे बहुत उम्मीदें हैं। न केवल इसका नाम ख़ास है, बल्कि यह गीत वास्तव में एक ख़ास है।"

Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment