Saffron Water Benefits : जानिए केसर पानी कैसे हमारे सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है

       ऐसी कई चीजे है, जिनका इस्तेमाल हम हमारे रसोईघर में करते है। साथ ही यह हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता हैं। ऐसे ही आज हम आपको स्वस्थ से संबंधित चीज के नारे में बतानेवाले है। वह है केसर। केसर का इस्तेमाल हम ज्यादातर पकवान्न और हल्दी दूध में करते है। इसीके साथ हैं आज केसर पानी के फायदों ( Saffron Water Benefits ) के बारे में जानकारी देने वाले है। यह सिर्फ सेहत के लिए गुणकारी नही है, तो सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी गुणकारी हैं। तो चलिए हम आपको बताते है, केसर पानी के फायदों के बारे में।       क्या आपको पता है, की आयुर्वेद में केसर का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। साथ ही केसर का सेवन करना छोटे बच्चो से लेकर वयस्कों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आपके शरीर को केसर के इस्तेमाल से ना सिर्फ कई तरह के फायदे पहुंचते है, बल्कि यह कई बीमारियों को होने से रोकता है।       केसर पानी के फायदे -   
  • त्वचा निरोगी रखने के लिए फायदेमंद - केसर हमारे सेहत के साथ - साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को चमकदार और निरोगी रखने के लिए मदद करता है। केसर में एंटी ऑक्सीडेंट रहते है। यह पानी हमारे त्वचा को हायड्रेट और पोषण करने में मदद कर सकती है। इससे पिंपल्स और ने समस्या नजदीक नही आते। 
 
  • पीरियड्स के दौरान फायदेमंद - अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत परेशानी हो रही है, तो केसर का पानी पीने से यह समस्या ठीक हो सकती है। क्योंकि इसमें हीटिंग एजेंट होते है। केसर पीरियड्स में वेदनाए, पीएमएस के लक्षण और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। 
 
  • बालों का झड़ना रोकता है - हममें से कई लोग बालों के बार - बार झडने से परेशान रहते है। पर केसर का पानी बालों को झड़ने से रोकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते है। जो बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही यह बालों के रोम को मजबूत करता है। यह बालों के विकास में मदद करता है। 
     अब हम आपको बताते है, को केसर पानी आप कैसे बना सकते है -       तो केसर पानी बनाने के लिए थोड़े केसर लीजिए और गर्म पानी में इसे लगभग 10 मिनट तक भिगोके रखिए। यह पानी हर दिन सुबह खाली पेट पीजिए। सर्वोत्तम परिणामों के लिए आप इस पेय को नियमित रूप से ले सकते है।       ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ मीडिया हिंदुस्तान (Media Hindustan) पर बने रहे।  
Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment