Republic Day Wishes - 73 वे गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को इस तरह बधाई दे
A
26 Jan 2022|1 min read
Republic Day Wishes - सबसे पहले आप सभी को 73 वे गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं। आज पूरे भारत वासी खुशी से गणतंत्र दिवस मना रहे है। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है को हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। हालाकि एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। जनवरी को हमारे देश कि राजधानी में बहुत सारे आकर्षक करने वाले और मन मोह लेने कार्यक्रम किए जाते है। दिल्ली मे बड़ी धूम धाम से परेड निकाली जाती है देश के कोने कोने से लोग दिल्ली मे 26 जनवरी की परेड देखने दिल्ली आते है। देश के हर कोने मे जगह जगह 26 जनवरी को मनाया जाता है कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं नृत्य नाटक आदि। 26 जनवरी का यह त्योहार केवल भारत द्वारा ही नहीं मनाया जाता बल्कि दुनिया भर मे निवास कर रहे प्रत्येक भारत वासी द्वारा मनाया जाता है।
राष्ट्र के लिए मान - सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे, देश के लिए एक - दो तारीख नही भारत मां के लिए हि हर सांस रहे…… Happy Republic Day
आन देश कि शान देश की,
देश की हम संतान है तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है। गणतंत्र दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं
अलग है भाषा,
धर्म जात और प्रांत पर हम सब का एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ
देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए है हम,
कोई पूछे कौन है तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं
सारे जहां से अच्छा
हिंदोस्ता हमारा हम बुलबुले है इसकी ये गुलिस्तां हमारा….
ना रुके यह रथ विजय का
आज ऐसा काम कर दे तन, मन और जीवन अपना वतन के नाम कर दें
Leave a Comment