Milind Soman की बीवी Ankita ने शेयर की मन की बात

     मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) अपने फैशन और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चित रहते है। आज के समय मिलिंद सोमन सभी के लिए इंस्पिरेशन है। मिलिंद सोमन वर्तमान में अंकिता कंवर ( Ankita Kunvar ) से विवाहित है। मिलिंद सोमन के साथ साथ अंकिता भी हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है।       कई नागरिक अपने भारतीय नागरिकों को ही पहचानने में नाकामयाब रहते है। उनके चेहरे का रंग, आंखो को लेकर वह उनके भारतीय होने या न होने का अनुमान लगाते है। फिर हम उन्हें उनके लुक्स को लेकर मजाक उड़ाया करते है। यह बिलकुल गलत है कि, किसी के लुक्स को लेकर हम उनकी नागरिकता पहचाने। और यदि वह लुक्स को लेकर हम उनकी नागरिकता पहचानते है । और यदि वह रहे हो, तो समझिए वह भारतीय नही है। यह सोच सांफ़ गलत है।       इसी बात को लेकर मिलिंद सोमन की बीवी अंकिता ने अपनी मन की बात शेयर करते हुए, सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट द्वारा एक पोस्ट शेयर की है। हम सभी को पता है, ज्यादातर भारत में रहनेवाले आसामी लोगों की आंखों का आकार अलग होता है। जैसे की चीनी, कोरियन लोगों की रहती है। पर इसका मतलब ऐसा नहीं की, सभी आसामी लोग चीनी रहते है। वह सभी भारतीय और भारतीय ही रहेंगे।       टोकियों में ओलंपिक्स ( Tokyo Olympics ) को शुरुआत हुई है। इस ओलंपिक्स में भारत के वेटफिल्टर मीराबाई चानू ( Mirabai Chanu ) ने रजत पदक अर्जित किया है। मीराबाई के कामगिरी के वजह से सभी भारतीय खुश है। यही अब मौका है बात करनेका, ऐसा सोचकर अंकिता कुंवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।       इस पोस्ट में अंकिता ने अपनी मन की बात सभी के साथ शेयर की है। उन्होंने कहां की, अगर आप पूर्वोत्तर भारत से है, तो आप भारतीय तभी होते है जब आपको देश के लिए मेडल मिलता है। वरना हम चीनी, नेपाली, चिंकी है। और अब यह कोरोना जैसे नामों से भरा है। इसीके साथ उन्होंने लिखा की, भारत में नस्लवाद के अलावा रंगभेद भी देखने मिलता है। ऐसा लिखकर उन्हीं कड़े शब्दों में अपना दुख व्यक्त किया है।       अंकिता कुंवर के इस पोस्ट को सभी फॉलोअर्स ने अच्छा प्रतिसाद दिया और साथ ही साथ अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। अंकिता के पोस्ट को पढ़ते हुए सभी को यह जानने की जरूरत है की, देश के नागरिकों को किसी विशेष प्रांत और उसके नागरिकों को देखने के तरीकों को बदलने की तत्काल आवश्यकता है।
Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment