Iran ने विवाह का स्तर बढ़ाने किया ऐप लॉन्च

      इस विश्व में ऐसे कई देश है; जहां की आबादी कहीं कम तो कहीं ज्यादा है। देश की आबादी ठीक संख्या में रहने के लिए वहां के सरकारने सभी देशों में वैसे नियम भी बनाएं है। आज हम ऐसे देश के बारे में आपको बताने वाले है, जहां की आबादी बहुत ही कम है। और इसका कारण है शादियां। शादियों का स्तर बढ़ाने इस देश ने वास्तव में एक  ऐप लॉन्च किया हैं।        इस्लामिक देश के नाम से पहचाने जानेवाला ईरान ( Iran ) के बारे में आज हम आपको बताने वाले है। ईरान में गए कई सालों में वहां की आबादी बड़ी मात्रा में कम हुई है; जो के देखने जाए तो अच्छी बात नहीं है। और यहां की आबादी बढ़ाने के लिए और साथ ही साथ शादियों की संख्या बढ़ाने के लिए एक खास ऐप लॉन्च किया गया है।       ईरान सबसे कट्टर इस्लामिक राष्ट्रों में से एक है। और पहले यहां कौनसे भी वेडिंग ऐप लॉन्च करने की अनुमिति नही थी। पर अब हालही में हमदम ( Hamdam ) नाम का वेडिंग ऐप ( Wedding App )  लॉन्च किया गया है। इस ऐप के मदद से जिन्हे शादी करनी है, उन दोनों जोड़ी की पूरी जानकारी इस ऐप में होगी।       जोड़ी के साथ साथ उन दोनों  परिवारों की भी जानकारी उस ऐप में दी जाएगी। यह ऐप पूर्णत: सरकारी योजना का ऐप है। आज उनकी भी यही इच्छा है की, इस ऐप से जो लड़का लड़की शादी करने इच्छुक है; उनकी शादियां हो। ज्यादा से ज्यादा इस ऐप का इस्तमाल करने के लिए हमदम ऐप का विद्यापन किया जा रहा है।       इस ऐप के द्वारा जो शादी करने तैयार हुए है, उस जोड़ी ने शादी के बाद चार साल तक इस ऐप के संपर्क में रहना है। गए चार साल में ईरान के महिलाओं का प्रजनन दर 25 प्रतिशत से कम हुआ है। इसलिए सरकारने अब कुछ मामले ने रितायत देने का विचार किया है।
Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment