कैसे Priyanka Chopra और Nick Jonas बने एक दूजे के जीवनसाथी

      बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई है। और हालही मे उन्होंने निक जोनास ( Nick Jonas ) के साथ शादी की है। प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री है ही, पर उसके साथ वह गायक, फिल्म प्रोड्यूसर भी है। 2000 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की वह विजेता है। फिल्मों के साथ प्रियंका ने टेलिविजन पे भी कई शोज होस्ट किए है। और कई शोज में वह मुख्य भूमिका में नजर आइ थी।       प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास की पहली मुलाकात क्वांटिको ( quantico ) के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। क्वांटिको में प्रियंका के को - स्टार रहे ग्राहम रोजर ( Graham Rodger ) के जरिए ही उनकी मुलाकात हुई थी। इसीके बाद वह न्यू यॉर्क में हुए मेट गाला फंक्शन ( met wala function ) में साथ पहुंचे थे। और उसके बाद प्रियंका - निक दोनों को एक साथ हॉलीवुड बॉल में हुए ब्यूटी एंड बीस्ट ( beauty and beast ) लाइव कंसर्ट में स्पॉट किया गया था।       उसके बाद उन्हें कई जगहों पर स्पॉट किया गया। और वह सोशल मीडिया के माध्यम से नजदीक आए। उस दौरान प्रियंका और निक दोनों ही इंस्टाग्राम पर फ्लर्टिंग करते नजर आ चुके थे। तभी से प्रियंका के सभी फैन्स को इन दोनों में कुछ न कुछ तो शुरू है, इसका महसूस होने लगा था। प्रियंका का अंग्रेजी सिंगल एल्बम एक्जोटिक में निक ने उनका साथ दिया था।       उसी दौरान निक जोनास के कजिन भाई को शादी में प्रियंका भी शामिल हुई थी। निक के भाई की शादी में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए थे। और उसके बाद प्रियंका और निक की दोस्ती और गहरी होती जा रही थीं। और दूसरी ओर उन दोनों के परिवार भी एक दूसरे को अच्छे से पहचानने लगे थे।       प्रियंका की फैमिली से निक की मुलाकात तब कुछ दिनों में ही हुई। उस समय प्रियंका हाल ही में निक को लेकर मुम्बई में पहुंची थी। तब प्रियंका ने पहली बार अपनी मां को निक से मिलवाया था। प्रियंका और निक को सोशल मिडियापर फैन्स से बेहद प्यार मिल तरह है। और इसी तरह से प्रियंका और निक ने दोस्ती के रिश्ते को नया नाम दे दिया।       प्रियंका और निक जोनास की सगाई 1 दिसम्बर 2018 को मुम्बई में प्रियंका चोपड़ा के घर बड़े धूमधाम से रोके की रस्म के साथ पूरा किया गया। मेहमानों को मौजूदगी में दोनों ने एक दूजे के हाथों में हाथ थाम कर शादी के साथ फेरों को लेने का वादा किया। और इसी तरह मिस वर्ल्ड रही प्रियंका, मिसेस जोनास बन गई।       हालही मे प्रियंका ने निक के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में से उन्होंने फिरसे अपना प्यार व्यक्त किया है। प्रियंका और निक कई दिनों के बाद एक दुसर से मिले। प्रियंका उसकी आगामी फिल्म सिटाडेल के शूटिंग के लिए लंदन में ही स्थित है। और दूसरी ओर निक अमेरिका के अपने घर में था। और उसी दौरान निक प्रियंका से मिलने लंदन गया।       प्रियंका ने उनके इस मिट उप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका और निक ने एक दूसरे को गले लगाया है। उनकी इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है के वे कई महीनों के बाद एक दूसरे से मिल रहे है।       प्रियंका और निक में उम्र का बड़ा फासला है। उनकी शादी के बाद वह कई दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे। पर इन सभी चीजों का उनके रिश्तेपर कुछ असर नहीं हो रहा है। अभी भी वह एकसाथ बेहद खुश है। और वह दिन भर दिन और रोमांटिक होते जा रहे है। इस में से हमे उनका यह प्यार नजर आता है।
Share This Article
You Might Read: Visionary Youth India (NGO) ने खाटू श्याम मंदिर के गर्भगृह में दान किया AC

Leave a Comment