Dhanush - Aishwarya Divorce - अभिनेता धनुष और अभिनेता रजनीकांत कि बेटी ऐश्वर्या दोनों का एक अलग फैसला
Dhanush - Aishwarya Divorce - हालाकी अभी तक हम सभी ने यहि देखा है कि फिल्म इंडस्ट्री शादियां तो बड़े धूम धाम से होती है, परन्तु न जाने क्या कब हो सकता है। इन्ही में ऐसे भी कई कपल्स है, जिन्होंने जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाया है। हालाकी बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज है, जिन्होंने कम समय में से एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। और अपने रास्ते अलग किए।
धनुष और ऐश्वर्या ने अपने 18 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। इससे साउथ सिनेमा में जबरदस्त हलचल मची है। रजनीकांत ( Rajinikanth ) की बड़ी बेटी सौदरिया का भी 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2019 में दूसरी शादी की। अब रजनीकांत की दूसरी बेटी ऐश्वर्या अपने पति से अलग होने जा रही है। धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों ने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर कि है। हम 18 साल तक दोस्त के रूप में, एक जोड़े के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के हितैषी के रूप में साथ रहे। यात्रा बहुत अच्छी थी। आज हम एक ऐसी जगह आ गए हैं जहां दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक जोड़े के रूप में अलग होने और अपने भले के लिए व्यक्तिगत रूप से एक-दूसरे को समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे फैसले का स्वागत करते हुए, हमें इससे बाहर निकलने के लिए हमारी गोपनीयता दें, ऐसा उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है।
धनुष ने 18 नवंबर 2004 को अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की। जब धनुष की शादी हुई तब वह केवल 23 साल के थे। दोनों की पहली मुलाकात 2003 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं जिनका नाम यत्र और लिंगा है।

Leave a Comment