Astrologer Ashima Sharma को मिला स्टार अचीवर्स अवार्ड
उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध ज्योतिषी और आगरा की निवासी आशिमा शर्मा (Astrologer Ashima Sharma) को 2022 स्टार अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दिल्ली के मोजाइक सेंडाज बैंकेट हॉल में दिया।
अवार्ड मिलने के बाद आशिमा के घर पर बधाई देने वालो का तांता लग गया है। आगरा की रहने वाली आशिमा शर्मा ज्योतिष की दुनिया में माना हुआ नाम है। इस अवॉर्ड कार्यकर्म में विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी, समाजसेवी, चिकित्सक व ज्योतिष शामिल हुए है। इस दौरान ज्योतिष आशिमा शर्मा ने बताया कि यह अवार्ड मुझे लोगो की चाहत से मिला है। यह लोगो का प्यार है, जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया है।
ज्योतिषी आशिमा शर्मा के द्वारा समय समय पर समाजसेवा में भी हिस्सा लिया जाता रहा है। आपको बता दे कि Astrologer Ashima Sharma ने साल 2003 में ज्योतिष के क्षेत्र में बडा योगदान दिया था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आशिमा ने आगरा के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस आयोजन में देवघ पंडित माधव गोस्वामी, राजीव शर्मा, गणेश दुबे, चेतन कालरा, मौजूद रहे। संचालन टेरोटो क्वीन मीनू शर्मा ने संचालन किया।

Leave a Comment