फैन की हरकत पर विक्रांत मैसी को आया गुस्सा, बोलें - चिड़िया घर में आए हो क्या ?

विक्रांत मेस्सी बॉलीवुड के उन अनमोल सितारों में से एक हैं, जिनकी अदाकारी का हर रंग निराला है। अभिनय करते वक्त वह इतना खो जाते हैं, मानो वह किरदार उन्हीं के लिए लिखा गया हो। पिछले वर्ष आई उनकी फिल्म 12वी फेल सभी को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म और विक्रांत के काम को लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कमल हसन, संजय दत्त, ऋषभ शेट्टी और फरहान अख्तर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सराहना की थी। फिलहाल विक्रांत अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें छुप कर वीडियो बनाने वाले फैंस बिल्कुल पसंद नहीं है। विक्रांत अपने साथ हुआ एयरपोर्ट पर एक किस्सा भी बताते हैं, जिसके बाद उन्हें उस फैन पर बहुत गुस्सा आता है। मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में विक्रांत बताते हैं कि, "मुझे ऐसा कहना तो नहीं चाहिए लेकिन मेरी उन लोगों से खूब बहस होती है जो चुपके से आपकी रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं, जब आप खा रहे हैं या अपनी पत्नी और स्टाफ के साथ ग्रोसरीज खरीद रहे हैं, और वो लाइव करने लगता हैं।" विक्रांत आगे बताते हैं, "एक दिन, मैंने बस सिक्योरिटी चेक क्रॉस किया (एयरपोर्ट पर)। मैंने अपनी टी-शर्ट अंदर दबाई और किसी ने बस सिक्योरिटी चेक पार किया था और वो मेरी रिकॉर्डिंग कर रहा था। मैंने कहा, आप चिड़ियाघर में आए हो क्या? थोड़ी तो मर्यादा रखिए। आप मुझसे पूछो और मैं आपके साथ आकर फोटो खिचाऊंगा और वो भी खुशी से, इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब आप किसी के स्पेस का सम्मान नहीं करते हैं, तब समस्या हो जाती है।
Share This Article
You Might Read: मेरे स्ट्रगल में कोई नहीं था, पर मैं चाहता हूं मेरे स्टूडेंट्स को सही दिशा मिले: Shreyash Shandiliya

Leave a Comment