अनुपम खेर को मिला फिल्म में अच्छा रोल और साथ में फ्री डोसा; अनुराग बसु ने खिलाया अपने हाथो से
इंटरनेट एक माध्यम है जिस पर हमें आए दिन कुछ ना कुछ अच्छा दिखता रहता है जिससे हमारा दिन बन जाता है। इंटरनेट पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर एक ऐसा माध्यम है जहां पर हमें अलग-अलग सेलिब्रिटीज के अलग-अलग वीडियो पोस्ट देखने को मिलते हैं जिसमें कभी-कभी मजाक करते हो और एक दूसरे को अपना प्यार बांटते भी नजर आते हैं।
ऐसा ही एक और वीडियो में देखने को मिला है जिसमे अनुपम खेर और अनुराग बसु एक साथ एक मूवी के सेट पर खाना खजाना शेयर करते नजर आए।
दरअसल हुआ यूं के अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके उपर कैप्शन में लिखा कि "आज की ताज़ा खबर: अनुराग बासु ने #MetroInDino के सेट पर अनुपम खेर के लिए बनाया, अंडा दोसा।देखिए…. सीखिए….. खाइये…. और मज़े लीजिए!! अनुपम ने अंडा दोसा खाकर की अनुराग की भरपेट तारीफ़।फ़िल्म में रोल भी अच्छा दिया और प्लेट में दोसा भी ज़बरदस्त।हाहाहा! कुछ भी हो सकता है।अनुराग बाबू की जय हो!!😄👍❤️
https://www.facebook.com/watch/?extid=CL-UNK-UNK-UNK-AN_GK0T-GK1C&mibextid=2Rb1fB&v=633047055275325
पोस्ट डालने के बाद से वीडियो वायरल चल रहा है जिसमें अनुपम और अनुराग दोनों के फैंस अपनी - अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए और कमेंट में प्यार देते नजर आए।
अनुराग बसु अपनी नई फिल्म "मेट्रो इन दिनों" लेकर आ रहे हैं जिसमें वह कई सारे फेमस सेलिब्रिटीज को काट कर रहे हैं और यह वीडियो भी उसी शूटिंग के सेट का है जहां पर मेट्रो इन दिनों की शूटिंग चल रही है शूटिंग के बीच में ही अनुराग बसु अपने एक्टर और दोस्त अनुपम खेर के लिए डोसा बनाने लगे जिसके लिए अनुपम अनुराग की तारीफ करते नजर आए और दोनों को साथ में गॉसिप करते भी देखा जा सकता है।
ऐसी ही और इंट्रेस्टिंग खबर पढ़ने के लिए आप हमारे Google News Feed को फॉलो कर सकते है।
मीडिया हिंदुस्तान पर बने रहने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment