- बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं - चेहरे की त्वचा नाजुक होती है और अगर इसे गर्म पानी से साफ किया जाए तो त्वचा की चमक गायब हो जाती है। जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं। त्वचा अपनी कोमलता खोने लगती है। इसलिए सर्दियों में चेहरे को सादे पानी या गुनगुने पानी से साफ करें।
- एक ही टॉवल से शरीर और चेहरे को न पोछें - दरअसल, आम घरों में यह आम बात है। लेकिन अगर आप अपने शरीर और चेहरे को एक ही टॉवल से साफ करते हैं तो यह आपके चेहरे की त्वचा के लिए अच्छा नहीं है। इससे टॉवल में मौजूद बैक्टीरिया आपके चेहरे पर आ जाते हैं और त्वचा पर दाग-धब्बे पैदा कर सकते हैं।
- मेकअप से चेहरा न धोए- परमानेंट मेकअप क्लीनर से मेकअप साफ करने के बाद ही पानी से चेहरा धोएं। अगर आप बिना मेकअप हटाए फेसवॉश करती हैं तो मेकअप उत्पाद ठीक से नहीं उतरेंगे और इसमें मौजूद केमिकल चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचाएंगे।

Leave a Comment