मुंबई में होगा निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर संजनानंद गिरि का प्रथम आगमन

निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर संजनानंद गिरि का मुंबई में प्रथम आगमन एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह 24 और 25 जनवरी को मुंबई दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनकी मुलाकात मुंबई के साधु-संतों, बॉलीवुड कलाकारों, समाजसेवकों और राजनीतिक हस्तियों से होने की संभावना है। इस मौके पर फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने कहा, "महामंडलेश्वर संजनानंद गिरि जी का मुंबई में प्रथम आगमन अत्यंत हर्ष का विषय है। उनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। वर्तमान समय में कुंभ का व्यस्त शेड्यूल चल रहा है, ऐसे में महामंडलेश्वर जी का मुंबई आना वास्तव में शहर के लिए सौभाग्य की बात है।" महामंडलेश्वर संजनानंद गिरि के मुंबई आगमन की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मुंबई एयरपोर्ट से लेकर वे सभी स्थान, जहां महामंडलेश्वर का दौरा होगा, सुरक्षा व्यवस्था के तहत चिन्हित किए गए हैं। यह दौरा न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महामंडलेश्वर का मुंबई में स्वागत करने के लिए सभी तैयारियां जोरों पर हैं।
Share This Article
You Might Read: लेखिका बैदेही प्रियंका यादव (Baidehi Priyanka Yadav), शब्दों से समाज की आत्मा को गढ़ती एक सशक्त लेखिका

Leave a Comment