गर्मी से बेहाल कुत्ता बैठ गया फ्रिज में जाने वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है इस चिलचिलाती धूप के कारण आम जन का बाहर काम करना बहुत मुश्किल हो रहा है. इस गर्मी की वजह से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी बहुत परेशान हो रहे हैं. बाहर चलने वाले लु के थपेड़ो ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. हाल में एक वायरल वीडियो जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता जा रहा है उसमें एक कुत्ते को गर्मी से परेशान होते दिखाया जा रहा है. वीडियो में एक कुत्ता फ्रिज में बैठ गया, एक महिला कुत्ते को फ्रिज से बाहर निकालने की बहुत कोशिश कर रही है लेकिन कुत्ता बाहर निकालने की बजाय उसको काटने को दौड़ रहा है. हालांकि थोड़ी बहुत मशक्कत के बाद कुत्ता बाहर आ गया. देख वायरल वीडियो
  वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा है कि यह कुत्ता भारतीय नस्ल का नहीं है इसीलिए इस कुत्ते को यहां का मौसम सूट नहीं कर रहा है .इसलिए अत्यधिक गर्मी के कारण वह फ्रिज में जाकर बैठ गया. कमेंट के अनुसार  यहां के जानवर ही यहां के बढ़ते तापमान के मारे परेशान है तो विदेशी नस्ल के कुत्ते यहां कैसे एडजस्ट कर पाएंगे. इसीलिए अगर कुत्ता घर पर रखना ही है तो भारतीय नस्ल का कुत्ता ही बेहतर है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. मुंबई में यह टेंपरेचर बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है. समुद्र से निकटता के कारण यहां पर उमस की भी अधिकता बनी रहती है.
Share This Article
You Might Read: लेखिका बैदेही प्रियंका यादव (Baidehi Priyanka Yadav), शब्दों से समाज की आत्मा को गढ़ती एक सशक्त लेखिका

Leave a Comment