हुड दबंग सिंगर शबाब साबरी का अगला सांग बेकरार माही है, जल्द होगा रिलीज

दबंग के सांग 'हुड हुड दबंग' से प्रसिद्ध हुए सिंगर शबाब साबरी का नया गाना 'बेक़रार माही' जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। इस सिंगल का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है!

इस गीत का शीर्षक 'बेकरार माही' है और इसे गीतकार क़सीम हैदर क़सीम ने लिखा है, जिसे अभिनेत्री आरती सक्सेना के साथ गाने में भी फीचर किया गया है।

beqaraaa maahi
Shabab Sabri Song Beqaraaa Maahi Poster out

गाने के बारे में बात करते हुए, क़सीम हैदर क़सीम ने कहा कि "गीत बेकरार माही की शूटिंग मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। बीबी एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित इस गाने का पोस्टर को जैसे लोग शेयर करके प्यार दे रहे हैं, उम्मीद है कि लोगों को यह गाना भी पसंद आएगा। हमारी टीम ने इस गीत पर बहुत मेहनत की है जो आप वीडियो गीत में देखेंगे।" कसीम ने बताया कि हमारी टीम जल्द ही इस गाने को लॉन्च करेगी।

इस गाने को शादाब सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया है। निर्माता एनके मूसवी हैं। गाने के डीओपी और एडिटर नीतीश चंद्र हैं, शादाब सिद्दीकी की कहानी और स्क्रीन प्ले है, रोली चतुर्वेदी के कॉस्ट्यूम, मेकअप आर्टिस्ट सतविंदर कलसी का है, साउंड मिक्सिंग योगगेंद्र वाघे, कोलॉरिस्ट नीतीश चंद्र की है।

एनके म्यूजिक कंपनी ने योगेन्द्र वाघे के विशेष योगदान के साथ संगीत दिया है, जिन्होंने न केवल गीत तैयार किया है, बल्कि गिटार और मैंडोलिन स्कोर भी बनाया है। मृणाल दास ने गीत को मिक्स किया है।

अभी जिस तरह से लोगों ने पोस्टर को देखा और इसे बहुत पसंद किया है ठीक उसी तरह उम्मीद है कि गाना भी लोगो को पसंद आएगा।

Share This Article
You Might Read: मेरे स्ट्रगल में कोई नहीं था, पर मैं चाहता हूं मेरे स्टूडेंट्स को सही दिशा मिले: Shreyash Shandiliya

Leave a Comment