• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

मुमताज के धर्मेंद्र-देव संग काम करने पर चिढ़ते थे राजेश खन्ना

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 7, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
मुमताज के धर्मेंद्र-देव संग काम करने पर चिढ़ते थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे दिग्गज अभिनेता जिनकी अदाओं और मुस्कान पर लाखों लड़कियां फ़िदा थी। बेहतरीन अभिनय के बलबूते पर उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया। 60 और 70 के दशक में इनका फिल्मों की दुनिया में अलग ही जलवा था। बॉलीवुड के सुनहरे दौर में राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद थी। दोनों ने साथ में हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी जैसे दो रास्ते, बंधन, सच्चा झूठा, रोटी, दुश्मन और आप की कसम। राजेश खन्ना की मासूमियत से भारी अदाएं और मुमताज की गहरी आंखों ने हर फिल्म में खूबसूरत दास्तान निभाई है। मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब वह किसी और एक्टर के साथ काम करती थी तब राजेश खन्ना उनसे नाराज हो जाया करते थे।

रेडिफ के साथ इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि, “वो नाराज हो जाते थे अगर मैं दूसरे हीरो जैसे धर्मेंद्र जी या देव (आनंद) साहब संग फिल्म साइन कर लेती थी। लेकिन वो दूसरी हीरोइनों संग काम करते थे, और मैंने कभी मुंह नहीं बनाया। उन्हें लगता था वो मेरे मालिक हैं। लेकिन कोई बात नहीं, इसका मतलब था कि वो मेरी परवाह करते थे।” वो आगे बताती है कि उनकी तुलना अक्सर शर्मिला टैगोर से करी जाती थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों में कभी मनमुटाव नहीं हुआ।

शर्मिला के बारे में बात करते हुए वो कहतीं हैं, “मैं उनकी बहुत इज्जत करती थी। वो मुझसे बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी और समझदार थीं। मैंने 8 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था। तो मुझे सबकुछ काम के बीच सीखने को मिला। शर्मिला हों या कोई और हीरोइन मुझे उनके साथ बातचीत करने का मौका नहीं मिला। ये मुझ पर भगवान की कृपा थी कि मेरी काका (राजेश खन्ना) के साथ एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। शर्मिला जी की उनके साथ फिल्में फ्लॉप हुई थीं।”

मुमताज से जब पूछा गया की क्या वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वालीं हैं तब उन्होंने कहा, “मुझे मेरी कहानी लिखने के लिए बड़ी रकम ऑफर हुई है। मैं ये तब करूंगी जब इसके लिए रेडी होउंगी। मैं एक्टिंग में कमबैक कर भी लूं, लेकिन कुछ ऐसा होना चाहिए जो मेरे लायक हो। मैं वो फिल्में देखती हूं जो आजकल बन रही हैं। उनमें मेरे लिए कुछ भी नहीं है। मैं मां या भाभी के रोल क्यों करूंगी? मैंने हमेशा वही किया है जो मुझे जीवन में करना था।” मुमताज आगे कहती है कि वह हीरा मंडी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना पसंद करेंगी।

Tags: MumtazRajesh Khanna
Previous Post

करियर की वजह से मुमताज का कपूर खानदान की बहू बनने का सपना टूटा

Next Post

सलमान के घर चोरी की कोशिश: चोर बना मेहमान, खाना खा कर गया

Next Post
सलमान के घर चोरी की कोशिश: चोर बना मेहमान, खाना खा कर गया

सलमान के घर चोरी की कोशिश: चोर बना मेहमान, खाना खा कर गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.