• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

करियर की वजह से मुमताज का कपूर खानदान की बहू बनने का सपना टूटा

मुमताज ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर करी चर्चा

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 6, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
करियर की वजह से मुमताज का कपूर खानदान की बहू बनने का सपना टूटा

मुमताज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के बलबूते पर अपने समय में दर्शकों के दिलों पर राज किया है। मुमताज अपने किरदार को इतना बखूबी निभाती कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया करती थी। उनका मोहक अंदाज और आकर्षक मुस्कान उनकी भूमिकाओं में जान डाल दिया करता था। उन्होंने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया और फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। उस समय में शम्मी कपूर के साथ उनके अफेयर की काफी चर्चा हुआ करती थी। अब मुमताज ने बताया है कि वो बातें सच थीं।

रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में जब मुमताज से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तब वह बताती है कि, “वो चाहते थे कि मैं अपना करियर छोड़ दूं, जब मैं सिर्फ 17 साल की थी। मुझे नहीं लगता कोई मुझे इतना प्यार दे सकता है, जितना उन्होंने मुझ पर बरसाया। मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकी। आज भी जब उनका नाम लिया जाता है तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वो सिर्फ लव अफेयर नहीं था, उससे बहुत ज्यादा था। हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। बदकिस्मती से उस दौर में कपूर परिवार की महिलाएं काम नहीं करती थीं। उन्हें अपने परिवार की इच्छाओं का खयाल रखना था और मुझे अपने करियर का सम्मान रखना था।”

मुमताज आगे कहती हैं, “‘मैं और क्या करती? मुझे परिवार संभालना था। मुझे स्ट्रगलर के तौर पर भी 8 लाख रुपय मिला करते थे। मैं अपने समय की सबसे कमाऊ एक्ट्रेस थी। बचपन में जब मेरी मां ने मुझसे पूछा था कि मुझे किससे शादी करनी है, तो मैं कहती थी कि मुझे ईरान के शहंशाह से शादी करनी है। मुझे लाइफ में हर चीज बेस्ट चाहिए थी।”

मुमताज ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर करी चर्चा

1947 में मुमताज ने युगांडा के एक बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी करी और इसके कुछ ही वक्त बाद उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। मुमताज ने एक इंटरव्यू में अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बातचीत करी। उन्होंने पिंक विला से कहा था, “उनके ऐसा करने पर मैं अकेला महसूस करने लगी थी। मैं थोड़ी रुबाब वाली थी, मुझे हर्ट फील हुआ और इसी लिए मैं भारत लौट आई। जब आप कांटों में होते हैं और कोई गुलाब लेकर आता है तो आप थोड़ा बहक जाते हैं। लेकिन उसमें कुछ सीरियस नहीं था। बस एक टेंपररी फेज था, जो जल्द ही खत्म हो गया। मैं लकी हूं कि मेरे पति आज भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं। अगर मैं थोड़ी सी भी बीमार पड़ती हूं, हंगामा खड़ा हो जाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मर्दों के लिए छुपकर अफेयर करना एक आम बात है। मेरे पति का तो सिर्फ एक ही था।” मुमताज कहती हैं कि वो अपने पति का इस बात के लिए सम्मान करती हैं कि उन्होंने खुद ही उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था।

Previous Post

संगीत की सरहदें मिटाती सुनिधि चौहान, पाकिस्तानी सुरों के साथ सुनिधि की अनूठी आवाज़

Next Post

मुमताज के धर्मेंद्र-देव संग काम करने पर चिढ़ते थे राजेश खन्ना

Next Post
मुमताज के धर्मेंद्र-देव संग काम करने पर चिढ़ते थे राजेश खन्ना

मुमताज के धर्मेंद्र-देव संग काम करने पर चिढ़ते थे राजेश खन्ना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.