केशवरायपाटन के लेसरदा गांव में बिजली व्यवस्था से परेशान लोग

केशवरायपाटन क्षेत्र में ग्रामीणों को पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है .इससे ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर कल बिजली विभाग में धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों से बातचीत में पता चला की बिजली की अनियमित कटौती की जा रही है और पिछले 3 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. बिजली कटौती के कारण पेयजल की व्यवस्था भी बड़ी समस्या बन जाती है इस कारण ग्रामीण अधिक परेशान है. पहले भी की थी अधिकारियों से शिकायत ज्ञापन देने वालों में रेखा पांचाल, अनिल सोनी, खुशीराम ,श्याम शर्मा, चंद्रप्रकाश और विष्णु शर्मा शामिल थे उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी कई बार बिजली विभाग को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता.
Share This Article
You Might Read: मेरे स्ट्रगल में कोई नहीं था, पर मैं चाहता हूं मेरे स्टूडेंट्स को सही दिशा मिले: Shreyash Shandiliya

Leave a Comment