- गाजर: गाजर न सिर्फ शरीर में खून की कमी को पूरा करता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी कारगर होता है। गाजर का नियमित सेवन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप चाहें तो सुबह गाजर का जूस पी सकते हैं या सलाद के रूप में खा सकते हैं।
- खजूर : खजूर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।खजूर विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी5 और पोटेशियम से भरपूर होते हैं।ऐसे में आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप नाश्ते से पहले गुनगुने पानी के साथ खजूर खा सकते हैं।
- किशमिश: किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम को रेगुलेट करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में रात को सोने से पहले किशमिश को पानी में भिगो दें, फिर सुबह उठकर खाली पेट इनका सेवन करें।

Leave a Comment