- गोवा - इंडिया में अन्य देशों के नागरिक गोआ जैसे हॉलीडे प्लेसेस पर छुट्टियों का मजा लूटने ज्यादा आते है। मौसम कौनसा भी हो या त्योहार, गोवा कि जगहों, बीच साथ हि वहां के फेमस आहार को कई भूलते नही। गोवा सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है। नवंबर से फरवरी तक गोवा का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। दिन के दौरान तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि रात में यह 18 डिग्री सेल्सियस तक कम होता है।
- एलेप्पी - एलेप्पी यह एक मशहूर साउथ इंडियन जगहों में से एक है। बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते है। अपने खूबसूरत बैकवाटर और हाउसबोट के लिए प्रसिद्ध है। एलेप्पी घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का है, जब मौसम सुहावना होता है। इस मौसम में औसत तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस रहता है। एलेप्पी के बैकवाटर से हाउसबोट लेने का यह एक अच्छा समय है।
- कोच्चि - केरल के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। उसमे हि स्थित है कोच्चि। इस साल कुछ नया आजमाना चाहते हो तो कोच्चि को जरूर भेट दे। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस शहर में छुट्टियों के लिए आते हैं। शहर में समुद्र तट, द्वीप और ऐतिहासिक स्थल हैं। आप सर्दियों में यहां आने पर विचार कर सकते हैं।
- गोकर्ण - कर्नाटक के तट पर एक छोटा सा शहर है, जो अपनी पवित्रता और कई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। कर्नाटक में हि स्थित गोकर्ण है, जहां कई यात्री आते है। लाखों पर्यटक, विशेष रूप से भगवान शिव के भक्त, हर साल इस छोटे से समुद्र तटीय शहर में आते हैं। गोकर्ण घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है।

Leave a Comment