भाजपा नेता विजय भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह के स्वस्थ रहने के लिए की प्रार्थना

भाजपा नेता विजय भारद्वाज VIJAY BHARDWAJ (BJP) ने आशा जताई है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्‍द ही अस्‍पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। अमित शाह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण एम्‍स में भर्ती किया गया था। अब डॉक्‍टरों से मिली जानकारी के अनुसार वह ठीक हो गए हैं। उन्‍हें अब जल्‍द से जल्‍द एम्‍स से छुट्टी मिल जाएगी।

BJP विजय भारद्वाज

बता दें कि अमित शाह को एम्‍स के पोस्‍ट कोविड केयर वार्ड में भर्ती किया गया था। कुछ समय पहले शाह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार देखा गया। कोरोना को मात देने के बाद ही उन्‍हें कुछ अन्‍य तकलीफों के कारण फिर से अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया।

अमित शाह के साथ बीजेपी नेता विजय भारद्वाज

उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ और बदन में दर्द की शिकायत हो रही थी इस कारण उन्‍हें एम्‍स के पोस्‍ट कोविड केयर वार्ड में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि अब डॉक्‍टरों की रिपोर्ट के मुताबिक वह पहले से काफी बेहतर हैं। शाह के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

भाजपा नेता विजय भारद्वाज ने बताया की अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज भी कर रहे हैं। गृह मंत्री की दो अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्‍हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्‍हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन एक बार फिर से तकलीफ महसूस होने पर दुबारा से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उनकी कोरोना की जांच जब हुई तब रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एम्स में भर्ती होने के पर उनकी कोविड-19 जांच की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उन्हें कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वच्छ भारत अभियान विजय भारद्वाज ने जनता को सांत्वना देते हुए कहा की भगवान राम और करोड़ों जनता की आशीर्वाद से हमारे माननीय अमित शाह जी बहुत जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर जनता से जुड़ेंगे।

विजय भारद्वाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक है और अब गंदगी भारत छोड़ो अभियान पर बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है|

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment