पधारो कोटा (PADHARO KOTA) का टीजर रिलीज. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ओमप्रकाश कसेरा एवं एसपी दीपक भार्गव ने दी शुभाशीष

कोटा राजस्थान में युवाओं का कला के प्रति रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है. कोटा के सौंदर्य और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक म्यूजिक वीडियो जिसका नाम पधारो कोटा (PADHARO KOTA) का टीजर रिलीज हुआ. टीजर रिलीज होने के साथ ही कोटा के जिला कलेक्टर ओमप्रकाश कसेरा एवं एसपी दीपक भार्गव ने वीडियो की प्रशंसा करते हुए V PRODUCTION की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी.

कलेक्टर ओमप्रकाश कसेरा के साथ V PRODUCTION टीम

पधारो कोटा (PADHARO KOTA) का पूरा सॉन्ग 15 नवंबर को V PRODUCTION के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा. इस सॉन्ग के डायरेक्टर तन्मय कपूर हैं. जबकि प्रोड्यूसर राहुल मीणा और विष्णु मीणा है. इस गाने में मिंकु शर्मा, दिव्या जैन, समीर खान, निमिषा राठौड़, रंगरेज शब्बीर, और विष्णु मीणा जैसे कलाकार दिखाई देंगे. पधारो कोटा के सिंगर देव शंकर और भूमिका भूषण हैं वही लिरिक्स मुकेश सुमन ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक और मिक्सिंग मास्टरिंग 1 N Only Aditya ने की है.

यूट्यूब चैनल पर दी गई जानकारी के अनुसार पधारो कोटा (PADHARO KOTA) के वीडियो सॉन्ग में ओम बिरला, वीके बंसल, रेखा राव, अनिल तिवारी, अनिल काला,मधुलिका, अशोक मीणा, सुरेंद्र अग्रवाल, प्राची शर्मा, राहुल पारेता और पीयूष सारंग जैसी कोटा की बड़ी हस्तियां गेस्ट अपीरियंस में दिखाई देगी.
राहुल मीणा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह निरंतर इस तरह के वीडियो रिलीज करते हैं. उनका कहना है कि कोटा को देश में एजुकेशन सिटी के अलावा कला के क्षेत्र के लिए भी जाने ऐसा उनका निरंतर प्रयास रहता है.

देखें पधारो कोटा (PADHARO KOTA) का टीजर

पधारो कोटा (PADHARO KOTA) का टीजर
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment