ट्रेंडिंग पर है ' फिलहाल 2 मोहब्बत ' (Filhaal2 Mohabbat)

Filhaal2 Mohabbat : हालही मे बॉलीवुड के खिलाड़ी नाम से जानने वाले अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) और बॉलीवुड की अभिनेत्री नुपुर सेनन ( Nupur Sanon ) का नया म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हुआ है। खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने सभी फिल्मों के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। साथ ही साथ उसके फिटनेसऔर फिल्मों को लेकर वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो ' फिलहाल ' ( Filhal ) का दूसरा भाग ' फिलहाल 2 मोहब्बत '( Filhaal2 Mohabbat ) कुछ दिनों पहले प्रसारित हुआ।
    इस गाने में अक्षय कुमार और नूपुर सेनन दोनों का रोमांस बहुत अच्छी तरह दिखाया है। फिलहाल गाने को भी दर्शकों ने बहुत अच्छा प्रतिसाद दिया था। इसके बाद फिलहाल 2 मोहब्बत इस गाने को लेकर फैन्स कई दिनों से रह देख रहे थे। परंतु अब इंतजार खत्म हुआ।   अक्षय कुमार के इस नए गाने का दर्शकों ने धूमधाम से स्वागत किया है। आप यकीन नही मानेंगे, यह गाना जन प्रदर्शित हुआ उसके बाद लगभग 1 घंटों में ही इस गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए है। यह गाना यूट्यूब पर 3 दिनों में 100 मिलियन से ज्यादा देखा जानेवाला गाना रहा है । यह एक रेकॉर्ड गाना है। इस गाने ने इतिहास बनाया है। यह गाना यूट्यूब के इतिहास में पहले बार 14 घंटों में सबसे ज्यादा देखा जानेवाला पहला भारतीय गाना है।   2019 साल में ' फिलहाल ' गाना प्रसारित हुआ था। उसी को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिखाया। गए साल से नूपुर और अक्षय इस गाने को लेकर चर्चे में आए थे। ' फिलहाल 2 मोहब्बत ' यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही साथ अक्षय और नूपुर के जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।   इस गाने में नूपुर अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड रहती है। पर उसकी शादी दूसरे लड़के से होती है। ऐसे होते हुए भी अक्षय उसे भूलने की कोशिश करता है, परंतु वह नाकामयाब होता है। वह उसके घर के नीचे खड़ा रहकर, अपने चहरेपर वह खुशी लाने का प्रयास करता है और आंखों में आसूं होते हुए वह नाचता है। इस गाने का अंत बेहद दिल को रुला देने वाला दिखाया गया है।   ' फिलहाल 2 ' इस गाने को गायक बी प्राकने ( B Praak )  गाया है; और इस गाने को संगीत भी उन्होंहे ही दिया है। इस गाने के बोल जिनिने ( Jinine ) लिखे है।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment