केजरीवाल का इशारा ,31 मई के बाद खुल सकती है दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में लोक डाउन को 1 सप्ताह और बढ़ाने का निर्देश जारी किया है. राहत की बात यह है कि उनके अनुसार यदि केस इसी तरह कम होते रहे तो धीरे-धीरे लोकडाउन पाबंदियों में कमी की जा सकती है.
यदि आंकड़ों की दृष्टि से देखा जाए तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर्द पहले की अपेक्षा काफी कम हो गई है वर्तमान में केवल 2.5संक्रमण दर है. जोकि एक समय पर 36% पर पहुंच गई थी. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि फिलहाल उनका लक्ष्य जनता को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने का है. उनका मानना है कि यदि संपूर्ण जनसंख्या को वैक्सीन लग जाए तो तीसरी नहर का असर नहीं होगा.

Leave a Comment