लैपटॉप पर काम कर रहे हो, आंखो की देखभाल कीजिए

आंखो की देखभाल : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखकर सरकार ने डेढ़ साल पहले लॉकडाउन का ऐलान किया था। उसी समय दफ्तर भी बंद हुए और वर्क फ्रॉम होम को मान्यता दी। कोरोना के वजह से सबकुछ ऑनलाइन हुआ है और जो नहीं हुआ था वह भी होने लगा है। ऑफिस के कामों से लेकर बच्चो की पढ़ाई सब कुछ ऑनलाइन शुरू है। काम के लिए बहुत से लोग कंप्यूटर ( Computer ), लैपटॉप ( Laptop ), मोबाइल ( Mobile ) का इस्तमाल कर रहे है। यह आपको स्क्रीन पर अधिक समय बिताने की अनुमति देता है। नतीजनक, सभी की स्क्रीन टाइमिंग बढ़ गई है।   यह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आंखो के तनाव को प्रभावित करता है। हम इस लेख द्वारा आज यह बताएंगे की आंखो के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए।  
  • ठंडे पानी का इस्तमाल - अधिक घंटो से लगादार लैपटॉप या मोबाइल पर काम करने से आंखो मे दर्द और जलन होने लगती है। आंखो के दर्द और जलन को कम करने के लिए ठंडे पानी का इस्तमाल कीजिए। गर्मी के दिनों में काम से ब्रेक ले। ठंडे पानी से आंखो को धो ले। ऐसा करने से आंखो की जलन कम होगी।
 
  • तुलसी और पुदीना का इस्तमाल - आप सभी को पता है की, तुलसी और पुदीना हमारे सेहत के लिए कितने महत्वपूर्ण है। आंखो की थकान दूर करने तुलसी और पुदीना का इस्तमाल करे। इसलिए रात तक तुलसी और पुदीना के पत्तों को भिगोए रखे। अगले सुबह एक रूई को उस पानी में भिगोकर आंखो पर लगाए। इससे आंखो की थकान दूर होगी और त्वचा तनाव मुक्त रहेगी।
 
  • गुलाब जल का इस्तमाल - जैसे गुलाब जल का इस्तमाल हम अपनी त्वचा के लिए करते है; वैसे ही हमें इसका इस्तमाल आंखो के लिए भी करना हैं। आंखो के सेहत के लिए गुलाब जल का इस्तमाल कर सकते है। एक बर्तन में ठंडा पानी ले और उसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इसमें रूई डालकर आंखो पर रखे। 5 मिनट बाद रूई निकल दीजिए। ऐसा आप दिन में तीन से चार बार कर सकते हैं। यह आंखो की जलन और थकान को कम करने में मदद करेगा।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment