यशवर्धन आहूजा (Yashvardan Ahuja) भी ले रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री, जानते हैं गोविंदा के बेटे के बारे में

Yashvardan Ahuja Govinda's son

बॉलीवुड में स्टार किड्स को अक्सर प्राथमिकता मिलती आई है. चाहे वह जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ हो, या सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ऐसे कई नाम देखने को मिल सकते हैं जो कि बॉलीवुड स्टार किड्स है.

हालांकि लंबे समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा का जादू फिल्म इंडस्ट्री पर नहीं चल रहा है. लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके बेटे यशवर्धन आहूजा की तस्वीरें यह साफ जाहिर कर रही है कि वह बॉलीवुड में एंट्री देने की तैयारी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि गोविंदा जी ने खुद यह खुलासा किया की यशवर्धन आहूजा विदेश से फिल्म इंडस्ट्री की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. अब वे पूरी तरह बॉलीवुड में लॉन्च होने के लिए तैयार हो चुके हैं.

Yashvardan Ahuja

कुछ दिनों पहले Yashvardan Ahuja ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की उसमें भी कुछ पढ़ रहे थे. उस तस्वीर को देखने से ऐसा लगता है कि वह किसी सीन की रिहर्सल कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि यशवर्धन आहूजा कौन सी फिल्म में और कब उनके चाहने वालों को नजर आएंगे.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment