Welcome 3 वेलकम टू द जंगल : अक्षय कुमार के जन्मदिन पर उन्होंने खुद को और उनके फैंस को, वेलकम टू द जंगल (Welcome 3) का टीजर रिलीज करके बहुत बड़ा तोहफा दिया है. वेलकम और वेलकम बैक के बाद हाजिर है वेलकम टू द जंगल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए. अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह बहुत खुशी की बात है दर्शकों को बहुत पहले से ही इस फिल्म का इंतजार था. इसका टीजर देखने के बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं.
Welcome 3 Welcome to the Jungle
दर्शन की इसके टीजर को पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ फैंस को टीज़र को लेकर कुछ शिकायत है. कुछ फैंस तो आग बबूला हो गए हैं, टीज़र के सीन में सभी ने आर्मी की ड्रेस पहनी हुई है अक्षय कुमार आर्मी की ड्रेस पहने हुए ही दिशा पाटनी को किस कर देते हैं इस सीन को देखकर दर्शक आग बबूला हो गए हैं कि यह आर्मी की वर्दी का अपमान है. इस तरह से आर्मी के कपड़े पहनकर उसका अपमान करना बहुत गलत है. दर्शकों को यह बिल्कुल भी रास नहीं आया.
Welcome 3 Viewers are furious after watching the teaser of Welcome to the Jungle
दर्शकों का गुस्सा इस बात पर भी है की इस बार फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर को क्यों नहीं लिया गया है. मेकर्स के पास इसकी अपनी वजह है लेकिन दर्शकों को तो पुराने स्टार कास्ट में ही मूवी अच्छी लगी थी. सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए 18 करोड़ की भारी भरकम मांग की थी, मेकर्स उनकी यह डिमांड पूरी नहीं कर पाए इसलिए उनकी जगह संजय दत्त और अरशद वारसी को कास्ट किया गया है.
इस बार Welcome 3 वेलकम टू द जंगल में स्टार कास्ट की है भरमार
फिल्म में इस बार जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और रवीना टंडन , लारा दत्ता, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, सुनील शेट्टी, किकू शारदा के अलावा बहुत सारे नए कलाकार आपको हंसाते हुए नजर आएंगे. इस बार फिल्म में 24 से भी ज्यादा कलाकार आपको देखने को मिलेंगे. देखते हैं यह फिल्म फैंस की उम्मीद पर खड़ा उतार पाती है या नहीं. बहुत सालों के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन साथ में काम करते हुए नजर आएंगे.मुन्ना भाई और सर्किट भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे.
फिल्म को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया गया है. फिरोज ए नाडियाडवाला एवं ज्योति देशपांडे द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म अगले साल क्रिसमस पर 20 दिसंबर को रिलीज होगी.
Leave a Comment