सलमान का सादगी भरा अंदाज : बुजुर्ग प्रशंसक से मुलाकात में दिखी स्टारडम से परे की शख्सियत

सलमान खान जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'सुल्तान' के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने अपनी अदाकारी और अनोखे अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। वे अपने हर किरदार को बखूबी निभाते हैं फिर चाहे वो फिल्म 'Jai Ho' का ईमानदार व्यक्ति हो या 'Dabbang' का चुलबुल पांडे। सलमान एक अच्छे अभिनेता तो हैं ही साथ ही वे एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। भाईजान हाल ही में बिग बॉस के आने वाले अगले सीजन के टीजर की शूटिंग के लिए जा रहे थे जब उनकों एक महिला ने रोका, और इसके बाद उस महिला के प्रति उनके स्वभाव ने सोशल मीडिया पर सभी को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला उन्हें रोक कर प्यार और आशीर्वाद देती नजर आ रही है। वो भाईजान से कहती है, "मैंने मन्नत लिया है कि आप स्वस्थ रहें"। सलमान बुजुर्ग महिला की बातों से अत्यंत भावुक हो गए। भाईजान ने उनकी बातें सुनने के लिए वक्त निकाला और उनके इस व्यवहार के लिए अपना आभार जताया। पसलियों में चोट लगने के बावजूद भाई जान अपने काम के प्रति समर्पित हैं। पिछले महीने दर्द में होने के बावजूद उन्होंने बच्चे बोले मोरया कार्यक्रम में भाग लिया था। कार्यक्रम के एक वीडियो में भाईजान को बेहद दर्द में देखा जा सकता है, लेकिन उसके बावजूद वे कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसके बाद उनकी इस चेष्टा के लिए उन्हें सराहा जा रहा है। सलमान के बेहद करीबी सूत्र से यह पता चला कि भले ही उनकी इस दौरान तबीयत ठीक ना चल रही हो लेकिन उसके बावजूद वह अपने काम के प्रति समर्पित हैं। वे अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं और अपने काम के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगे। यह फिल्म अगली ईद पर रिलीज करी जाएगी।
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment