Vikrant Massey Wedding Bells - जल्द हि अभिनेता विक्रांत मेसी बंधेंगे शादी के बंधन में

     बॉलीवुड न्यूज ( Vikrant Massey Wedding Bells ) -  हालाकी बॉलीवुड में एक तरफ नई फिल्में रिलीज तो हो हि रही है, पर साथ हि शादियों का मौसम भी शुरू है। अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विकी कौशल दोनों कि शादी के बाद बॉलीवुड के सभी कपल्स ने अपना नंबर लगाया। ऐसे में हि अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रांत मेसी भी जल्दी हि शादी के बंधन में बंधे जानेवाले है।       अभिनेता विक्रांत मैसी इस साल के अंत में अपने मंगेतर अभिनेता, अभिनेत्री शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। यह अफवाह थी कि सारा अली खान के साथ अपनी आगामी फिल्म गैसलाइट की शूटिंग पूरी होने के बाद दोनों शादी कर लेंगे।      विक्रांत मैस्सी एक भारतीय फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता हैं। विक्रांत ने अपना अभिनय का सफर 2004 में टेलिविज़न कार्यक्रम "कहाँ हूँ मैं" से शुरु किया था। उसके बाद मैस्सी ने टीवी सीरीज धर्म वीर, बालिका वधू, बाबा ऐसा वर ढूंढो, और क़ुबूल है में भूमिकाएं निभाई थी।  उनकी पहली फिल्म लुटेरा थी जिसमे इन्होने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, इसके बाद दिल धड़कने दो और हाफ गर्लफ्रेंड में सहायक भूमिकाएं निभाईं। विक्रांत ने नवंबर 2019 में शीतल के साथ एंगेजमेंट कि। विक्रांत और शीतल 2015 से एकसाथ हैं।        हालाकि विक्रांत और शीतल कि शादी लॉकडाउन के पहले हि हो जाती। लोकडाउन के वजह से कई सेकेब्रिटिज के शादी कि तैयारिया आगे कर दी, ऐसे में विक्रांत और शीतल कि भी शादी में रूकावटे आई। यदि लॉकडाउन नही रहता तो उनकी शादी 2020 में हि संपन्न हो जाती। ऐसे में हि 2021 में वह शादी करने कि योजना बना रहे थे परन्तु सरकार ने दिए नियमों नुसार पिछले साल भी उनकी शादी में रूकावटे आई। अभी उम्मीद है कि वह इस साल अपनी शादी धूम धाम से संपन्न करेंगे। 
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment