- धमाका ( Dhamaka ) - बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) अब उनकी आगामी फिल्म धमाका के जरिए दर्शकों से मिलने आ रहे है। हाल हि में राम माधवानी के इस फिल्म के अभिनेता कार्तिक आर्यन का पहला लुक सामने आया है। कार्तिक कि यह आगामी फिल्म 2018 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म द टेरर लाइव का हिंदी रीमेक फिल्म होनेवाली है। साथ हि यह फिल्म इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनेवाली है।
- द इंटर्न ( The Intern ) - बहुत कम लोगों को इस आगमी फिल्म के बारे में बता होगा। हाल हि में दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग से प्रोड्यूसर में जाने का फैसला किया। उन्होने हाल हि में प्रोडक्शन फील्ड में अपनी दूसरी फिल्म के बारे में जानकारी साझा कि। रॉबर्ट डे और एनी हैथवे अभिनीत मशहूर फिल्म द इंटर्न को दीपिका प्रोड्यूसर करनेवाली है।
- रैंबो ( Rambo ) - बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता जो अपने एक्शन फिल्मों के लिए फेमस है, अभिनेता टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) जल्द हि और एक धमाकेदार एक्शन फिल्म के जरिए दर्शकों से मिलने आ रहे हैं। उनके इस आगामी फिल्म का नाम रैंबो है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद है। यह फिल्म सिल्वेस्टर स्टलॉन के आइकॉनिक फिल्म का हिंदी रीमेक होनेवाला है।
- लाल सिंह चड्ढा ( Lal Singh Chadha ) - बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) अपनी आगमी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए दर्शकों से मिलने आ रहे है। दोनों इस फिल्म के मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले है। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई क्लट क्लासिक फॉरेस्ट गंप फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर के साथ अभिनेता नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya ) भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले है।

Leave a Comment