जम्मू-कश्मीर के पुलवामा मे आर्मी ऑपरेशन मे दो आतंकी ढेर

पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए । पुलवामा के टिकेन गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद तड़के पुलिस सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि है। मारे गए आतंकियों की पहचान पुलिस को नहीं पता चली है। आतंकी जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में खलल डालने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर डीडीसी के चुनाव आठ चरणों में हो रहे हैं और 19 दिसंबर को समाप्त होंगे । चुनाव परिणाम 22 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे । यह महत्वपूर्ण चुनाव अनुच्छेद 370 के निराकरण और पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद पहली बार कराए जा रहे हैं ।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment